चुनाव से पहले बंगाल में SSC घोटाले में पार्थ चटर्जी के घर और सहयोगी के दफ्तर पर ED की छापेमारी

by Manu
NRHM घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

कोलकाता, 11 अप्रैल 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े शिक्षक भर्ती घोटाले (मनी लॉन्ड्रिंग केस) में बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी की टीम शुक्रवार को कोलकाता में दो जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है। इनमें एक जगह पार्थ चटर्जी का निजी आवास है, जबकि दूसरी जगह प्रसन्ना कुमार रॉय का दफ्तर है, जो इस मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले में पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े सबूत जुटाने के लिए की जा रही है।

ईडी ने बताया कि पार्थ चटर्जी को स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) भर्ती घोटाले में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन वे एक बार भी हाजिर नहीं हुए। इसके बावजूद वे लगातार पूछताछ से बचते रहे।

ये भी देखे: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने 25,000 नियुक्तियाँ रद्द कीं

You may also like