ED ने कोलकाता में IPAC ऑफिस और TMC IT सेल पर छापेमारी, रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी

by Manu
ममता बनर्जी

कोलकाता, 08 जनवरी 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले के मामले में कोलकाता में राजनीतिक कंसल्टेंट फर्म IPAC के दफ्तर पर छापेमारी की है। ED की टीम ने IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर भी रेड की। इस कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद IPAC ऑफिस पहुंच गईं और वहां से कुछ फाइलें लेकर बाहर आ गईं।

IPAC ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए काम करती है। ED की रेड के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “क्या ED और गृहमंत्री का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और मतदाताओं की सूची जब्त करना है? यह सब हमें करने के लिए जानबूझकर किया जा रहा है। यह सब गृहमंत्री के इशारे पर हो रहा है।”

ED ने TMC के IT सेल पर भी छापेमारी की। इस पर ममता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ED मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठाकर ले जा रही है। अगर मैं भाजपा के पार्टी कार्यालय पर छापा डालूं तो क्या होगा? वह पश्चिम बंगाल में SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं। चुनाव के नाम पर वह मेरी पार्टी से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।”

ये भी देखे: झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगी रोक हटाई, ED के समन मामले में अब MP-MLA कोर्ट में पेशी

You may also like