नई दिल्ली, 27 सितंबर : ईडी के द्वारा मनी लांड्रिग के एक मामले को लेकर तेलंगाना के मंत्री व अन्य लोगों के निवास स्थान पर छापामारी की गई। जानकारी के अनुसार यह छापामारी राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी और अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की। हैदराबाद समेत राज्य के पांच परिसरों में छापेमारी की गई। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला श्रीनिवास रेड्डी के बेटे राघव समूह के हर्ष रेड्डी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत से सामने आया। उन पर पांच करोड़ रुपये की सात घडिय़ां खरीदने का आरोप है। इसका भुगतान 100 करोड़ रुपए के हवाला और क्रिप्टो करंसी रैकेट से जुड़ा है। इस मामले में नवीन कुमार नाम का एक व्यक्ति ईडी की जांच के दायरे में है। 28 मार्च को हैदराबाद में एक परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी को समन भेजा गया था। बता दें कि इस कंपनी के निदेशक हर्षा रेड्डी है। पांच फरवरी को तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, जब हांगकांग स्थित भारतीय मुहम्मद फहरदीन मुबीन के पास से चेन्नई में दो लक्जरी घडिय़ां (पाटेक फिलिप 5740 और ब्रेगुएट 2759) जब्त की गई थी। उसे लेकर आज ईडी के द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में की छापामारी
60