हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड

by Manu
ED raid

जालंधर, 19 जून 2025:  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ मंगलवार को शुरू हुई और  बुधवार तक चलती रही। यह 24 घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र के 15 से ज्यादा ठिकानों पर की गई। इस दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस जैसे मोबाइल फोन और लैपटॉप, और अन्य सबूत जब्त किए, जो इस नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और कार्यप्रणाली को उजागर करने में अहम साबित हो सकते हैं।

यह कार्रवाई 2024 में पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज एक FIR पर आधारित थी, जिसमें दो ड्रग तस्करों और एक मध्यस्थ एलेक्स पालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ED ने इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग के दृष्टिकोण से जांच के लिए अपने हाथ में लिया। जांच में पाया गया कि ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसे नशीले पदार्थों की अवैध आपूर्ति से होने वाली कमाई को हवाला नेटवर्क के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में और विदेशों में स्थानांतरित किया जा रहा था।

पंजाब के इन जगहों पर ED की छापेमारी

पंजाब के जालंधर में देओल नगर और तरनतारन में विशेष रूप से छापेमारी की गई। इनमें से एक प्रमुख लक्ष्य इम्तियाज सलमानी था, जिसे पहले ट्रामाडोल तस्करी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ED ने उसके आवास और उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, सलमानी का संबंध हवाला चैनल और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से है, जो नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग में भी शामिल है।

ये भी देखे: ईडी ने एयर कनाडा के पूर्व प्रबंधक सिमरन प्रीत पनेसर के घर पर छापा मारा

You may also like