पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिसर में ईडी ने की छापामारी
कांग्रेसियों ने किया हंगामा
रायपुर, 10 मार्च : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ मनीलांड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाला मामले में आज उनके परिसर पर सोमवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई (दुर्ग जिले) स्थित परिसरों, चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के परिसरों पर भी मनीलांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।
अनियमतिताओं और मनी लाड्रिंग के सिलसिले में की गई छापामारी
बताया जा रहा है कि, केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमिततओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन मानसरोवर कॉलोनी स्थित बंगला में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। सुबह 7:00 बजे तीन ईनोवा कार से पहुंची थी ईडी की टीम। बंगले के भीतर चल रही ईडी की कार्रवाई। बाहर जुटने लगे हैं कांग्रेसी।ईडी की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए मौजूद सीआरपीएफ जवानों के साथ विवाद भी हुआ। मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिसर में ईडी ने की छापामारी
कांग्रेसियों ने किया हंगामा
44