कैथल में ED की बड़ी छापेमारी, सचदेवा के घर और दुकान से नकदी और मनी काउंटिंग मशीन बरामद

by Manu
वीजा एजेंट

कैथल, 26 अगस्त 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को हरियाणा के कैथल में हुड्डा सेक्टर-19 पार्ट-2 में सचदेवा परिवार के घर और अनाज मंडी में उनकी दुकान पर जोरदार छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह शुरू हुई और शाम करीब 7 बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब नंबर की चार गाड़ियों में सवार ED अधिकारी और सुरक्षाबल कैथल पहुंचे और सबसे पहले अनाज मंडी में सचदेवा की दुकान पर दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद टीम ने उनके हुड्डा सेक्टर-19 स्थित आवास की तलाशी ली।

छापेमारी के दौरान ED अधिकारियों को सचदेवा के घर से एक पैसे गिनने की मशीन और दो बड़े बैग मिले, जिनमें भारी मात्रा में नकदी होने की बात कही जा रही है। हालांकि, ED की ओर से अभी तक बरामद राशि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सचदेवा परिवार के व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार, सचदेवा परिवार बड़े पैमाने पर चावल निर्यात के कारोबार में शामिल है और इसके अलावा भी कई अन्य बड़े व्यापार करता है। उनकी कारोबारी गतिविधियां लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर थीं। छापेमारी के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी को भी सचदेवा के घर के आसपास जाने की इजाजत नहीं दी गई।

ये भी देखे: पंचकूला के दो अस्पतालों में ED की रेड, करोड़ों के शेयर किए जब्त, जाने पूरा मामला

You may also like