मथुरा में खुदाई के दौरान भूकंप जैसा कहर, खुदाई के दौरान अचानक 4 से 5 मकान हुए ध्वस्त

by Nishi_kashyap
खुदाई

मथुरा,15 जून 2025: उत्तर प्रदेश में मथुरा ज़िले के थाना गोविंद नगर इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जहाँ माया टीला शाहगंज के पास चल रही खुदाई के दौरान अचानक 4 से 5 मकान ध्वस्त हो गए। इस हादसे के बाद आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग इन मकानों के अंदर मौजूद भी थे, जिनके मलबे में दबे होने की संभावना है। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है।

इस घटना का वीडियो भी हुआ वायरल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक के बाद एक मकान गिरते जा रहे हैं। आसपास के लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए है और प्रशासन के साथ मिलकर मदद कर रहे हैं।

प्रशासन ने की लोगों से अपील

पुलिस अधिकारियों का कहना है की, माया टीला इलाके में किसी निर्माण कार्य को लेकर खुदाई की जा रही थी। इसी बिच जमीन धंस गई और आस पास के मकान उसकी चपेट में आ गए। रेस्क्यू टीम हर मकान की जाँच कर रही है और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है की घटनास्थल के पास भीड़ न करें। इसके अलावा जिला प्रशासन ने घटना की जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े:  केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 7 लोगों की मौत

You may also like