ई. एम. आर. सी. पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीडि़त स्टाफ मैंबर काम पर लौटे
– अधिकारियों ने दिलाया इन्साफ दिलाने का भरोसा
पटियाला : ई. एम. आर. सी पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीडि़त स्टाफ की तरफ से अपनी संविधानिक मांगों को ले कर पिछले 19 सितम्बर से विभाग के डायरैक्टर के खिलाफ रोश प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसको डा. बलबीर सिंह सैनी के दिशा निदे्रशों के अनुसार महिला विंग के पंजाब के सैक्ट्री श्रीमती श्वेता जिन्दल ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के मौजूदा वाइस चांसलर के. के. यादव के साथ बात करके उनके आदेशों अनुसार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी और डीन अकादमिक प्रो. नरिन्दर कौर मुल्तानी की हाजिरी और नेतृत्व में स्टाफ को इंसाफ और विभाग के माहौल को कामकाज के लिए बेहतर बनाने का भरोसा दिलवा कर दफ्तर हाजिर होने के लिए कहा गया। इस मौके ई.एम.आर.सी के सभी पीडि़त स्टाफ सदस्यों ने इसको स्वीकार कर लिया।
इस मौके रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी जी और डीन अकादमिक प्रो. नरिन्दर कौर मुलतानी ने श्री मति श्वेता जिन्दल और समूह पीडित स्टाफ को यकीन दिलाया कि उन की तरफ से दिए गए मांग पत्र अनुसार उनकी मांगें को जल्द ही पूरी की जाएं और उनके मान सम्मान का भी ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पूरे स्टाफ ने माननीय सेहत मंत्री पंजाब, डा. बलबीर सिंह सैनी, श्री मति श्वेता जिन्दल, वाइस चांसलर के. के यादव, रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी और डीन अकादमिक प्रो. नरिन्दर कौर मुलतानी, विधायक घनौर, गुरलाल घनौर, विधायक पटियाला अजीत पाल सिंह कोहली आदि का धन्यवाद किया और उम्मीद जाहिर की कि यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द ही उन को इंसाफ देगा।
ई. एम. आर. सी. पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीडि़त स्टाफ मैंबर काम पर लौटे
अधिकारियों ने दिलाया इन्साफ दिलाने का भरोसा
46