डंपर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर की कार्रवाई आरंभ

by TheUnmuteHindi
डंपर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

डंपर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर की कार्रवाई आरंभ
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : मध्य प्रदेश में एक डंपर द्वारा दो बाइक सवारों को टक्कर मारने के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत होने तथा एक अन्य के गंभीर घायल होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार हरदा जिले में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, आपको बता दें कि इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है बताया जा रहा है कि तीनों ही हाट बाजार में दुकान चलाते थे और रात में काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे यह घटना बनदडा गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुरा के रहने वाले शकूर कुरैशी हाट बाजार में मीट दुकान लगाने के बाद घर वापस लौट रहे थे, इस दौरान बाइक पर उनके साथ दिनेश और नूर खान भी मौजूद थे। तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल हरदा पहुंचाया यहां शाकूर कुरैशी और दिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को भोपाल रेफर किया गया, इसमें शाकूर कुरैशी की भोपाल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। दिनेश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस ने डंपर को पुलिस थाने लाकर खड़ा किया है। अधिकारियों ने कहा कि डंपर को कबजे में ले लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गर्ई है।

You may also like