3
दुबई, 11 मार्च 2026: ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग के बीच दुबई में एक बड़ा हादसा हुआ है। दुबई मीडिया ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास दो ड्रोन गिरे हैं। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
घायलों में दो घानाई नागरिक एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। घानाई और बांग्लादेशी नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं जबकि भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई है।
दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है। कोई बड़ी उड़ान रुकावट नहीं आई है। हालांकि क्षेत्र में सिक्योरिटी अलर्ट हाई है क्योंकि पिछले कुछ घंटों में UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है।