DRUG TRAFFICKING: फिरोजपुर में BSF ने करोड़ों रुपये के 15 पैकेट हेरोइन किए जब्त

by Manu
BSF punjab

फिरोजपुर, 17 जुलाई 2025: फिरोजपुर में BSF और पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। हुसैनीवाला बॉर्डर के पास टेंडी वाला और जल्लोके गांवों के नजदीक सतलुज नदी के किनारे एक खेत से 15 पैकेट हेरोइन बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा और सतलुज के किनारे खेतों में हेरोइन के पैकेट गिराकर वापस लौट गया। BSF की चौकस निगरानी प्रणाली ने ड्रोन की हरकत को पकड़ लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह BSF और स्थानीय पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान पीली टेप में लिपटे 15 पैकेट हेरोइन मिले। प्रत्येक पैकेट का वजन करीब आधा किलो है, यानी कुल 7.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 9.4 किलो हेरोइन जब्त

You may also like