इस मंदिर में लागु हुआ ड्रेस कोड! हाफ पैंट, जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़ों में मंदिर में नहीं होगा प्रवेश

by Nishi_kashyap
ड्रेस कोड

गाजियाबाद,12 जून 2025: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड को लागू किया गया है। मंदिर में आने वाले भक्तों से यह अनुरोध किया गया है कि वे मंदिर में पूरे कपड़े पहनकर आए। हाफ शर्ट, हाफ पैंट, कटी हुई जींस, स्कर्ट, स्लीवलेस कपड़ों में मंदिर के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। इस सुचना के मंदिर परिसर में बोर्ड भी लगा दिए हैं। मंदिर समिति के इस बड़े कदम को लोगों ने काफी सराहा है। बोर्ड लगाए जाने के बाद भक्त पूरे कपड़े पहनकर ही मंदिर में पूजा करने आ रहे हैं।

मंदिर समिति ने भक्तों से किया अनुरोध

इससे पहले कई भक्त मंदिर में पुरे कपड़े पहनकर नहीं आते थे। कोई हाफ पैंट पहनकर आता था, तो कोई स्कर्ट या हाफ स्लीव शर्ट पहनकर। इसी के चलते मंदिर समिति ने यह फैसला लिया था कि भक्तों से अनुरोध किया जाए कि वे पूरे कपड़े पहनकर ही मंदिर आएं।

मंदिर में सभी मनोकामनाएँ होती है पूरी

जिले के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में यह प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। बतादें की इस मंदिर में रोजाना हजारों भक्त पूजा करने आते हैं। इस मंदिर की मान्यता है कि अगर यहाँ 21 मंगलवार विधि-विधान से पूजा करें तो सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।

यह भी पढ़े: UP News: अधेड़ उम्र का स्कूल बस चालक बना हैवान,11 साल की मासूम से की दरिंदगी

 

 

You may also like