बरसट ने डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
पटियाला, 28 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए स. बरसट ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के जाने से सिख कौम और भारत देश को न पूरा होने वाला घाटा हुआ है। वह एक महान भारतीय राजनेता, महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद् और दूरदर्शी नेता थे। राज्य महासचिव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को कठिन परिस्थितियों से निकालकर फिर से पटरी पर लाये। 1932 में पाकिस्तान के गांव गाह में जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रोफेसर, भारतीय योजना कमिशन के मुखी, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, भारत के वित्त मंत्री और 2004-2014 तक लगातार 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, जिनका पंजाब से गहरा संबंध रहा और उन्होंने हमेशा पंजाब के लोगों के विकास की बात की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर), आईआईटी रोपड़, बठिंडा रिफाइनरी, नैनो टेक्नोलॉजी, आईएसबी मोहाली सहित कई बड़े प्रोजेक्ट दिए थे, जिनसे पंजाब की तरक्की होगी और इन संस्थानों के कारण पंजाब का नाम पूरी दुनिया में बड़े सम्मान के साथ लिया जाएगा। राज्य महासचिव ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।