डॉ. अम्बेडकर वैल्फेयर एसोसिएशन ने किया विधायक अजीतपाल कोहली का सम्मान
– बाबा अम्बेडकर की मूर्ति 51 फूट ऊंची स्थापित करने का प्रस्ताव पास करवाने पर किया धन्यवाद
पटियाला, 20 फरवरी : नगर निगम पटियाला के टाऊन हाल में हुए जनरल हाऊस की मीटिंग में विधायक अजीत पाल सिंह कोहली की अगुवाई में कुंदन गोगिया मेयर नगर निगम पटियाला और उन की समूह टीम की तरफ से एससी भाईचारे के लिए एक प्रशंसनीय यत्न करने पर डा अम्बेडकर वैलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आज विधायक अजीत पाल सिंह कोहली का धन्यवाद करते सम्मान किया गया।
इस मौके नेताओं ने बताया कि पुराना बस स्टैंड पटियाला में बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर साहिब जी की जो प्रतिमा बहुत साल पुरानी हो चुकी है जर्जर और खस्ता हालत में है उसे अपग्रेड करने के लिए और इसको एक यादगारी स्मारक बनाने के लिए एक प्रशंसनीय यत्न में अपना सहयोग दिया गया। जनरल हाऊस में प्रस्ताव पास किया गया जिससे यह प्रतिमा जमीन स्तर से 51 फुट की ऊंचाई पर बनने जा रही है और साथ ही इस अम्बेडकर पार्क की खूबसूरती को सुधारने के लिए यत्न किया जाएगा। उस जगह की खूबसूरती बनाने के लिए एक अम्बेडकर लाइब्रेरी कम्प्यूटर सैंटर ट्यूशन सैंटर आदि समेत एक सुंदर टायलट भी बनाया जायेगा जिससे बच्चों को या पब्लिक को आने जाने के में सुविधा के लिए दिक्कत न पेश आए जो कि जनरल हाऊस में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
इस मौके पूरे समाज की तरफ से, डाक्टर बी आर अम्बेडकर वैलफेयर एसोसिएशन पंजाब, सैंट्रल वाल्मीकि सभा रजिस्टर्ड इंडिया और वाल्मीकि धर्म सभा रजिस्टर्ड लोहरी गेट पटियाला के राजेश काला, सोनू संगर, सरप्रस्त नरेश बोबी, प्रधान जतिन्दर, प्रिंस चेयरमैन, सीनियर वाइस प्रधान राजेश घारू, एससी भाईचारे के पार्षद वार्ड नंबर 49 पार्षद नेहा सिद्धू, सोनिया दास वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर 52 के पार्षद सागर धारीवाल, वार्ड नंबर 54 बडूंगर से पार्षद जगमोन सिंह, पार्षद श्रीमती रेनु वाला ने भी विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, मेयर कुंदन गोगिया, कमिश्नर डा. रजत ओबराए का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी समाज को इस शुभ कार्य में आगे आ कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अम्बेडकर वैल्फेयर एसोसिएशन ने किया विधायक अजीतपाल कोहली का सम्मान
बाबा अम्बेडकर की मूर्ति 51 फूट ऊंची स्थापित करने का प्रस्ताव पास करवाने पर किया धन्यवाद
100
previous post