नई दिल्ली, 26 सितंबर : राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान विनेश फोगाट को नोटिस जारी देते इसका जवाब मांगा है। नाडा ने अपने नोटिस में पहलवान से राजनेता बनीं विनेश को बताया कि उन्होंने अपने रहने के स्थल की जानकारी नहीं बताने की गलती की है क्योंकि वह नौ सितंबर को सोनीपत के खरखौदा गांव में अपने घर पर डोप जांच के लिए उपलब्ध नहीं थीं। गौर हो कि विनेश और पहलवान बजरंग पूनिया हाल में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और वह जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह इन दिनों जुलाना निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार में व्यस्त हैं। विनेश को या तो इस उल्लघंन को स्वीकार करना होगा या यह सबूत देना होगा कि वह उस स्थान पर लगभग 60 मिनट तक मौजूद थी। कोई खिलाड़ी अगर 12 महीने में तीन बार स्थल की जानकारी संबंधित नियमों का उल्लंघन करता है तो ही नाडा एथलीट को आरोपित कर सकता है। नाडा ने पहलवान विनेश फोगाट को रहने के स्थल की जानकारी देने में विफलता के कारण नोटिस भेजा और 14 दिन के अंदर जवाब मांगा है। नाडा के पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) में पंजीकृत सभी खिलाडिय़ों को डोप जांच के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी देना जरूरी है और इन खिलाडिय़ों में विनेश भी शामिल हैं।
डोपिंग एजेंसी नाडा ने पहलवान विनेश फोगाट को किया नोटिस जारी
61