घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

by Manu
LPG cylinder price

चंडीगढ़, 07 मार्च 2026: केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये हो गई है। पहले यह 853 रुपये में मिलता था। यानी 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम भी 115 रुपये बढ़ गया है। अब यह 1883 रुपये का मिलेगा। नई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं।

यह बढ़ोतरी करीब 11 महीने बाद आई है। आखिरी बार अप्रैल 2025 में घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 मार्च 2026 को 31 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इससे गैस की सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और ज्यादातर सप्लाई मिडिल ईस्ट से आती है।

तनाव बढ़ने के कारण गैस की कमी की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया। उसने सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया।

रिफाइनरियों को अब प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करना होगा।

ये भी देखे: LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जाने कितनी बढ़ी कीमत?

You may also like