नई दिल्ली, 26 जुलाई 2025: बाहरी दिल्ली के पूठकलां में एक दिल दहलाने वाली घटना में, एक सात साल की बच्ची की आवारा कुत्ते (Dog Bite Case) के काटने के 25 दिन बाद मौत हो गई। 30 जून को एक आवारा कुत्ते ने बच्ची के हाथ और पैर पर चार जगह काट लिया था। हादसे के तुरंत बाद उसे रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया।
बच्ची को रेबीज के तीसरे इंजेक्शन से पहले तेज बुखार और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे आंबेडकर अस्पताल से पहले आरएमएल और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन सफदरजंग में केवल एक दिन के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
परिजनों ने बताया कि 24 जुलाई को घर लौटने के बाद बच्ची की तबीयत फिर खराब हो गई। 25 जुलाई की शाम को उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना ने आवारा कुत्तों (Dog Bite Case) के बढ़ते खतरे और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों में गम के साथ-साथ गुस्सा भी है और वे प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
ये भी देखे: यूपी के हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को किया जख्मी