नई दिल्ली,18 जुलाई, 2025: घंटों तक कंप्यूटर-लैपटॉप के सामने बैठे रहने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। सबसे बड़ी समस्या है कंधे जाम होने की। ऑफिस कार्य करने वाले युवाओं में ये बीमारी तेज़ी से बढ़ रही है।
कंप्यूटर-लैपटॉप पर घंटों-घंटो तक कार्य करने से कंधे जाम यानी फ्रोजन शोल्डर हो रहा है। सूजन व् दर्द के कारण रोजमर्रा के कामकाज में भी लोगों को परेशानी होने लगी है। ऑफिस कार्य करने वाले युवा इनमें ज्यादा प्रभावित हो रहें है।
आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की कामकाजी युवा मोबाइल-लैपटॉप पर एक ही मुद्रा में औसतन 4-5 घंटे काम कर रहे हैं। जिससे उनके कंधे की मांसपेशियाँ जकड़ जाती हैं और रक्त संचार भी प्रभावित होता है। उन्होंने बताया की लंबे समय तक ऐसा बना रहने से कंधे जाम होने लगते हैं। हाथ में भी ऊपर करने, घुमाने, वजन उठाने पर दर्द होता है। सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता का कहना है की कंधे में चोट और फ्रैक्चर की तरह कंधे जाम होने की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। जिसका असर गर्दन, कमर और रीढ़ की हड्डी पर भी पड़ने लगता है। बीमारी बढ़ने के बाद मरीज चिकित्सकों के पास पहुँचते हैं।

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चतुर्वेदी के अनुसार, महिलाओं में भी यह परेशानी बढ़ रही है। मोटापा और गर्दन पर बढ़ती चर्बी से कंधे और हाथों की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। हाथ पीठ पर नहीं पहुँच पाते, कपड़े पहनने-कंघी करने में भी परेशानी होती है। जिसके कारण उनको व्यायाम और फिजियोथेरेपी का सहारा लेना पड़ता है। वहीं कुछ लोग इसे अनदेखा करने लगते हैं, जिसके कारण बीमारी बढ़ती जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान……
नियमित व्यायाम करें
हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यायाम करना बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ लोग अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त है की सेहत की ओर वह ध्यान ही नहीं दे पा रहे है।लेकिन व्यायाम ही सभी परेशानियों का समाधान हैं। यदि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जाए तभी गंभीर बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। चिकत्स्कों का कहना है की व्यायाम किसी वरदान से कम नहीं है। इसको बढ़ावा देने से न केवल बीमारियों से छुटकारा मिलेगा बल्कि आयु सिमा भी बढ़ेगी।

रात को सोते वक्त हाथों को सिर के नीचे नहीं रखें
रात को कई लोगों की बुरी आदत होती है वे अपने हाथ सोते समय अपने सिर के निचे रख लेते है जिससे लंबे समय तक दबे रहने के कारण कंधे और बाजु में दर्द रहने लगता है। सीधी अवस्था में पीठ के बल ही सोना चाहिए।
कंप्यूटर-लैपटॉप पर 30-40 मिनट कार्य के बाद ब्रेक लें
यदि आप भी ओफिस कार्य करते है। तो इस बात का ध्यान रखे की लगातार लंबे समय तक एक ही अवस्था में न बैठे। थोड़ी – थोड़ी देर बाद छोटी छोटी ब्रेक ले क्यूंकि एक ही अवस्था में लंबे समय तक बैठने से शरीर में अकड़न की परेशानी हो सकती है। साथ ही गर्दन कंधे पीठ में दर्द हो सकता है।

लेटकर, आढ़े-तिरछे होकर कंप्यूटर-लैपटॉप पर कार्य न करें
यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर कार्य करते है। तो इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की हमेशा सीधी अवस्था में बैठ कर ही अपना कार्य करे। लेटकर, आढ़े-तिरछे होकर कंप्यूटर-लैपटॉप पर कार्य न करें।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: ‘रक्षाबंधन’ पर बहनें भूल क़र भी न बाँधे भाईयों की कलाई पर ऐसी राखियाँ