दीनानगर, 23 सितंबर 2025: पंजाब में विदेश जाकर कमाई करने के लालच में फंसकर युवाओं की जेब कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दीनानगर का है. पुलिस ने लंबी जांच के बाद ऑस्ट्रेलिया और कनाडा भेजने के नाम पर दो युवकों से करीब 58 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह के 3 महिलाओं समेत 5 सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास ने बताया कि यह शिकायत 30 जुलाई 2024 को गुरदासपुर के उप पुलिस अधीक्षक कमांड सेंटर में दर्ज हुई थी। पीड़ित जसबीर मसीह (बरकत मसीह का बेटा, नरदां निवासी) ने 46,99,760 रुपये और दूसरे शिकायतकर्ता विल्सन मसीह ने 11,02,000 रुपये दिए थे। बदमाशों ने फर्जी वर्क परमिट और हवाई टिकट थमा दिए, लेकिन न कनाडा पहुंचाया न ऑस्ट्रेलिया।
गहन जांच के बाद दीनानगर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला के 50 हल्दारी इलाके के निवासियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपी जल्द ही फंदे में फंस सकते हैं।
ये भी देखे: दीनानगर में धुस्सी बांध टूटा: 15 फुट चौड़ी दरार से पानी बरसी, ग्रामीणों में अफरा-तफरी