दिग्विजय सिंह का ईसीआई पर तीखा प्रहार, कहा- SIR से लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने की साजिश

by Manu
digvijay singh

चंडीगढ़, 26 नवंबर 2025: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर निर्वाचन आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने इसे पूरी तरह दोषपूर्ण प्रक्रिया बताया और कहा कि इससे लोकतंत्र को एकतंत्र में बदलने का कुटिल प्रयास हो रहा है।

संविधान दिवस पर इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने गीता भवन चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के पास आयोजित सभा में बात कही। उन्होंने SIR को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी मतदाता सूची से छेड़छाड़ हो रही है। यह सिर्फ वोटर लिस्ट तक सीमित नहीं। आपकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। हमें फैसला लेना है कि भारत में एकतंत्र चले या लोकतंत्र। उन्होंने हिटलर और मुसोलिनी जैसे तानाशाहों का हवाला दिया। कहा कि एकतंत्र में सिर्फ एक व्यक्ति का राज होता है। आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं रहती।

कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस साजिश के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें। SIR की प्रक्रिया पर विपक्षी दल पहले भी सवाल उठा चुके हैं।

ये भी देखे: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, SIR प्रक्रिया को तुरंत रोकें, BLO पर दबाव अमानवीय

You may also like