16
लुधियाना, 08 नवंबर 2025: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की लुधियाना यूनिट ने गुरुवार को मंडी गोबिंदगढ़ की फर्म कान्हा कॉनकास्ट पर छापा मारा है। टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
यह छापा इनपुट टैक्स क्रेडिट की बड़ी हेराफेरी से जुड़ा है। विभाग के सूत्र ने बताया हैं कि कार्रवाई कई घंटे चली। तीन से चार टीमें साथ मिलकर काम कर रही थीं।
DGGI की टीमों ने फर्म से जुड़े चार जगहों पर एक साथ तलाशी ली। इसमें घर और दफ्तर शामिल थे। फर्म पर 23 से 24 करोड़ के ITC घोटाले का शक है।
विभाग ने कहा कि जांच चल रही है। दस्तावेजों की बारीकी से जांच हो रही है।
ये भी देखे: हाथरस-अलीगढ़ में लोहा कारोबारी एलडी गोयल की फैक्ट्रियों पर GST का छापा, 36 घंटे से रेड जारी