दिल्ली में 12 नए रूटों पर शुरू हुई DEVI बस सेवा, इन इलाकों में जाना होगा आसान

by Manu
DEVI बस दिल्ली

नई दिल्ली, 01 जुलाई 2025: दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (DEVI) बस सेवा का विस्तार हो रहा है। हाल ही में 12 नए रूटों पर इन बसों का ट्रायल शुरू किया गया है, जिसका विशेष लाभ पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के निवासियों को मिलेगा। नरेला डिपो से भी इन बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे पहले 44 रूटों पर DEVI बसों की सेवा शुरू हो चुकी है, और वर्तमान में दिल्ली में 400 से अधिक ऐसी बसें संचालित हो रही हैं।

ये 9 मीटर लंबी मिनी इलेक्ट्रिक बसें उन क्षेत्रों को जोड़ रही हैं, जहां पहले सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सीमित थी। प्रत्येक बस में 23 सीटें हैं, जिनमें से 6 पिंक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, और 13 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं। इन बसों का किराया 10 से 25 रुपये के बीच रखा गया है, और महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त है। बसें हर 10 मिनट के अंतराल पर चलती हैं, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और नियमित परिवहन उपलब्ध हो।

इन 12 रूटों पर शुरू हुई DEVI बस सेवा

– द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन से द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन

– मधुबन चौक से रोहिणी सेक्टर-22 (लखीराम पार्क)

– ढिचाऊं कला डिपो से पंडवाला कलां

– द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से पालम एक्सटेंशन

– ढांसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन से झाड़ौदा कलां बॉर्डर

– कमरुद्दीन नगर से जीटीके बाईपास

– कमरुद्दीन नगर से नजफगढ़ झाड़ौदा क्रॉसिंग

– कमरुद्दीन नगर से राजधानी कॉलेज (राजा गार्डन)

– कमरुद्दीन नगर से पंजाबी बाग टर्मिनल

– कमरुद्दीन नगर से उत्तम नगर टर्मिनल

इसके अलावा, पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर, कुशक नाला, और ईस्ट विनोद नगर डिपो से संचालित बसें आनंद विहार, मयूर विहार, सीमापुरी, और अन्य क्षेत्रों को कवर करती हैं।

ये भी देखे: Delhi Devi Bus Yojna: दिल्ली में हुआ इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVI की शुरुआत

You may also like