हरियाणा के इन गावों में होंगे विकास कार्य, नायब सैनी ने किया बड़ा ऐलान

by Nishi_kashyap
विकास कार्य

हरियाणा,19 जून 2025: हरियाणा के रेवाड़ी जिला वासियों के लिए राहत भरी बड़ी ख़बर सामने आई है। जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है।

फोरलेन में बदला जाएगा ये रोड

जानकारी के लिए आपको बतादें की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है की बाईपास पर प्रजापति चौक से गाँव मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द ही फोरलेन में बदला जाएगा।

CM सैनी ने दिया आश्वासन

जानकारी के अनुसार, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा इसकी मांग की गई थी। इनकी मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शुरुआती में इसे प्रजापति चौक से एनएच-7 तक बनाने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन विधायक लक्ष्मण सिंह का कहना है की हम पहले इसे विश्वविद्यालय तक बनाने की कोशिश करेंगे।

ट्राफिक जाम की परिस्थिति और हादसों को किया जाएगा नियंत्रित

विधायक ने बताया की यह करीब 10 किलोमीटर लम्बी सिंगल रोड है। उन्होंने बताया की इस रोड पर बहुत सड़क हादसे होते हैं और ट्राफीक जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इसके अलावा उन्होंने बताया की इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा की सिंगल रोड के फोरलेन बनने के बाद एनएच-71 से बस स्टैंड की ओर आने वाले ट्रैफिक का दबाव कम होगा। और ट्राफिक जाम की परिस्थिति और हादसों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े:  यात्री हो जाए सावधान ! हरियाणा के इन जिलों में रहेगा रोडवेज बसों का चक्का जाम

You may also like