यूपी में अब कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और जांच का ब्योरा होगा ऑनलाइन

by Manu
मानव संपदा पोर्टल

लखनऊ, 08 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई, सतर्कता जांच और अन्य जांच संबंधी सूचना मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मानव संपदा पोर्टल के सभी ऑफिस एडमिन आईडी अपने रिपोर्टिंग में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी अपडेट करेंगे। जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई या सतर्कता जांच चल रही है, उनके मामले में संबंधित कॉलम में “हां” लिखा जाएगा।
विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच की जानकारी कर्मचारी की सर्विस बुक में भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कोई जांच नहीं है, उनके फॉर्म में “नहीं”लिखा जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इस कार्य के लिए प्रारूप भी भेज दिया गया है। एडमिन को विभागीय कार्रवाई से संबंधित स्थिति यूजर लॉगिन विंडो में अपडेट करनी होगी।

ये भी देखे: यूपी सरकार ने 68 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रोकी, इस वजह से की कार्रवाई

You may also like