डेराबस्सी की बेटी कनाडा में रहस्यमय हालात में मृत पाई गई

by chahat sikri
डेराबस्सी की बेटी कनाडा में मृत

डेराबस्सी, 29 अप्रैल 2025: डेराबस्सी स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की 21 वर्षीय बेटी सोमवार को कनाडा के ओटावा में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई है। सैनी मोहल्ला निवासी दविंदर सैनी की बेटी वंशिका सैनी का शव ओटावा में समुद्र तट के पास मिला है। वह 22 अप्रैल से अपने किराये के मकान से लापता थी।

ओटावा स्थित दूतावास से ऑनलाइन संपर्क करके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की

AAP के ब्लॉक अध्यक्ष और स्थानीय आप विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के कार्यालय के प्रभारी दविंदर सैनी को 25 अप्रैल को उसके लापता होने के बारे में तब पता चला जब उसके एक मित्र ने परिवार को इसकी सूचना दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।  जिसके बाद उन्हें ओटावा स्थित दूतावास से ऑनलाइन संपर्क करने और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने का सुझाव दिया गया था।

सैनी के अनुसार पोस्टमार्टम हो चुका है और शव को वापस लाने में कुछ समय लगेगा। परिवार ने वंशिका से आखिरी बार 22 अप्रैल को फोन पर बात की थी।

विधायक रंधावा ने किया दुख स्पष्ट

विधायक रंधावा ने कहा कि उन्होंने सुबह परिवार से मुलाकात की थी। रंधावा ने कहा वंशिका की मौत से हमें गहरा दुख हुआ है। वह डेरा बस्सी में अपने स्कूल में टॉपर थी और कनाडा में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहा था। दविंदर मेरा करीबी सहयोगी है और मेरे कार्यालय का प्रभारी है। यह हमारे लिए भी बहुत बड़ी क्षति है।

विधायक ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सांसदों राज कुमार चब्बेवाल और बलबीर सिंह सीचेवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को सूचित किया है कि वे परिवार को शव यहां लाने में मदद करें। हमारे पार्टी नेतृत्व ने केंद्र सरकार से संपर्क किया है और शव लाने के लिए संबंधित दूतावास को भी लिखा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

क्या करती थी वांशिक?

वंशिका ने डेरा बस्सी में सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 अप्रैल को कनाडा में स्वास्थ्य अध्ययन में दो साल की डिग्री हासिल की थी। वह किसी कॉल सेंटर में काम करती थी और बाद में एक निजी क्लीनिक में नौकरी कर ली। वह काम पर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके दोस्त ने उससे संपर्क करने की कोशिश की और उसके घर जाकर पता लगाया कि वह 22 अप्रैल से वापस नहीं लौटी है। जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। उसके परिवार ने दूतावास और कनाडाई नेताओं के समक्ष यह मुद्दा उठाया जिसके बाद उसका शव समुद्र तट के पास मिला है।

यह भी पढ़ें: कैथल में हमला: गंडासी और मुक्कों से वार, पुलिस सक्रिय

You may also like