जींद, 11 दिसंबर 2025: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने वंदे मातरम के मुद्दे पर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। एक कार्यक्रम में उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस देश में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति वंदे मातरम बोलेगा।
डॉ. मिड्डा ने बयान दिया कि वंदे मातरम आजादी की लड़ाई के समय का है। जो इंसान इस धरती पर जन्मा है वह वंदे मातरम बोलेगा। अगर कोई वंदे मातरम नहीं बोल सकता तो उसे इस देश में रहने का हक नहीं। यह टिप्पणी राजनीतिक हलकों में नया विवाद पैदा कर सकती है।
डिप्टी स्पीकर ने लोकसभा के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि पहली बार संविधान को करीब से देखा। इसमें हाथ से लिखे पुराने संविधान का अवलोकन शामिल रहा। पुराने और नए संविधान के अंतर देखने का मौका सभी नेताओं को मिला। यह अनुभव महत्वपूर्ण साबित हुआ।
ये भी देखे: लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर बहस, अखिलेश यादव ने कहा- सब कुछ ‘अपना’ बनाने की साजिश