भाजपा के उप प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
– मदन लाल जलालपुर और नरिन्दर लाली ने किया स्वागत
पटियाला, 11 जनवरी : भाजपा को पटियाला शहरी में आज उस समय पर बड़ा झटका लगा जब वार्ड नंबर 52 धीरू नगर से ब्लाक किला मुबारक के उप प्रधान गोपी मटू अपने साथियों सहित भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर और आल इंडिया कांग्रेस ओ. बी. सी सैल्ल के कोआरडीनेटर नरिन्दर लाली ने गोपी मट्टू को सिरोपा डालकर कांग्रेस में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके जलालपुर और लाली ने सांझे तौर पर कहा कि पटियाला जिले में कांग्रेस दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है और आने वाले समय में कई अन्य नेता बड़े स्तर पर कांग्रेस पार्टी में शिरकत करने गए। इस मौके अनुज त्रिवेदी, गोपी रंगीला, संजय शर्मा, नरिन्दर पप्पा, सतपाल मेहता, जिमी गुप्ता, अशोक खन्ना स्वीटी, जसविन्दर जरगिया, प्रदीप दीवान, सतीश कम्बोज, प्रवीण सिंगला, शाम लाल, राजिन्दर सिंह थिंद, जगजीत सग्गू, आज्ञाकार सिंह, संजीव शर्मा रायपुर आदि नेता मौके पर उपस्थित थे।
भाजपा के उप प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
मदन लाल जलालपुर और नरिन्दर लाली ने किया स्वागत
55