डिप्टी कमिश्नर और एस. एस. पी. द्वारा साकेत अस्पताल और माडल टाऊन ओट क्लीनिक का अचानक दौरा
– साकेत अस्पताल में डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग ले रहे व्यक्तियों के साथ की मुलाकात
पटियाला, 28 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव और एस. एस. पी. डा. नानक सिंह ने आज रैड क्रास नशा मुक्ति और पुर्नवास केंद्र साकेत अस्पताल और माडल टाऊन ओट क्लीनिक का अचानक दौरा किया। इस मौके उन्होंने साकेत अस्पताल में डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग ले रहे व्यक्तियों के साथ बातचीत करके व्यवसाय मुखी कोर्स सम्बन्धित फीडबैक प्राप्त की।
डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने कहा कि पुर्नवास केन्द्रों में इलाज करवा रहे व्यक्तियों के पुर्नवास के लिए उनको पेशा प्रमुख कोर्सांें की ट्रेङ्क्षनग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डेयरी फार्मिंग के साथ साथ मछली पालन, इलेक्टरिशियन, मधु मक्खी पालन, प्लम्बर जैसे अन्य पेशा प्रमुख कोर्स भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पटियाला जिले के नशा छुड़ाओ केन्द्रों में इलाज करवा रहे मरीजों को रोजगार और कारोबार ब्यूरो में रजिस्टर किया जा रहा है जिससे उनको रोजगार और स्वै रोजगार के बेहतर मौके प्रदान किये जा सकें और वह आत्म निर्भर होकर समाज की मुख्यधारा के साथ चल सकें। डा. प्रीति यादव ने कहा कि साकेत अस्पताल में सहयोगी हेल्पलाइन नंबर 0175- 2213385 कार्यशील है, जो नशा छोडऩे वालों समेत अपनी मानसिक सेहत को तंदरुस्त करने के चाहवानों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है, क्योंकि ऐसे व्यक्तियों की पहचान गुप्त रखी जाती और उनको बेहतर सलाह दे कर उनका इलाज किया जाता है। साकेत अस्पताल के प्रोजैकट डायरैक्टर परमिन्दर कौर मनचंदा ने बताया कि साकेत अस्पताल में दाखिल मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है और मरीजों के लिए पेंटिंग रूम, जिम, पूजा रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ चुके व्यक्तियों की अस्पताल की तरफ से लगातार टेली काउंसलिंग ( फोन जरिए) की जाती है जिससे वह दोबारा गलत रास्ते पर न पड़े। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर जिले के सभी नशा छुड़ाओ केन्द्रों में इलाज करवा रहे मरीजों के हुनर विकास के लिए पेशा प्रमुख कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे उनका नशा छोडऩे बाद में समाज में पुर्नवास आसान हो सके। उन्होंने कहा कि हर कोर्स के लिए 30 व्यक्तियों का ग्रुप बना कर उन की इच्छा अनुसार ए. सी. रिपेयर, वैल्डर, प्लम्बर आदि जैसे ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए जाएंगे और यदि एक सैंटर पर 30 से कम व्यक्ति एक कोर्स में होंगे तो वहां दूसरे सैंटरों से बस के द्वारा उन को लाया जायेगा और प्रशिक्षण दी जायेगी। इस दौरान पेशा प्रमुख कोर्स की ट्रेङ्क्षनग ले रहे मरीजों ने भी पंजाब सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा करते कहा कि ऐसीं कोशिशें नशा छोडऩे के बाद समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए सहायक होंगी। इस उपरांत डिप्टी कमिशनर डा. प्रीति यादव और एस. एस. पी. डा. नानक सिंह ने माडल टाऊन ओट क्लीनिक का दौरा किया और स्टाफ से दवा ले रहे मरीजों सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की।
डिप्टी कमिश्नर और एस. एस. पी. द्वारा साकेत अस्पताल और माडल टाऊन ओट क्लीनिक का अचानक दौरा
साकेत अस्पताल में डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग ले रहे व्यक्तियों के साथ की मुलाकात
76