उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी

पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई शुरू

by TheUnmuteHindi
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने कीधमकी
पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई शुरू
मुंबई, 6 जनवरी : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गुलजारी लाल फडतरे ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जिसकी पहचान ठाणे शहर के वारली पाडा निवासी हितेश धेंडे के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like