वाशिंगटन डीसी, 26 मार्च 2025: एक परिवार जो पिछले 35 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। उनको वहां की आव्रजन (इमिग्रेशन) अधिकारियों ने देश से बाहर निकाल दिया जिससे उनके परिवार पर भारी असर पड़ा है।
ग्लेडिस गोंजालेस और नेल्सन गोंजालेस हुए गिरफ्तार
55 साल की ग्लेडिस गोंजालेस और 59 साल के नेल्सन गोंजालेस को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। 21 फरवरी को जब वे नियमित जांच के लिए आव्रजन अधिकारियों के पास गए तब उन्हें अवैध रूप से वहां रहने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया था। उन्हें करीब साढ़े तीन हफ्तों तक हिरासत में रखने के बाद 18 मार्च को उनके मूल देश वापस भेज दिया गया है।
उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। फिर भी इस जोड़े को जिन्होंने कैलिफ़ोर्निया में तीन बेटियों की परवरिश की थी। देश से बाहर भेज दिया गया जिससे उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।
उनकी बेटी ने बताया कि उनके माता-पिता हर बार की तरह इस बार भी आव्रजन अदालत में गए थे। परिवार ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी कोई नियम नहीं तोड़ा और ईमानदारी से अपना जीवन बिताया है। उन्होंने समुदाय की सेवा की और हाल ही में अपने पहले पोते का स्वागत भी किया था।
उनकी बेटियों ने क्या कहा?
बेटियों ने कहा कि उनके माता-पिता को अपराधियों की तरह हिरासत में रखा गया और अब उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। जिससे उनका परिवार टूट गया है। उनके माता-पिता ने हमेशा दूसरों की मदद की और कभी भी किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हुए।
वकील मोनिका क्रूम्स ने बताया कि जोड़े ने अपने करों का भुगतान किया और वर्षों तक नागरिक बनने के लिए उचित प्रयास किए है। 2018 तक उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया गया था। लेकिन उन्हें यह कह दिया गया कि अगर वे अपने दस्तावेज़ों को ठीक नहीं कर सकते तो उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा।
आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि उनके पास अब अमेरिका में रहने का कोई कानूनी विकल्प नहीं था। उन्हें 2000 में देश छोड़ने का आदेश दिया गया था। लेकिन उन्होंने वहां रहने का फैसला किया। अधिकारियों के अनुसार उन्हें कुछ समय के लिए अपने खर्चे पर अमेरिका छोड़ने की अनुमति दी गई थी। ताकि निर्वासन से बचा जा सके।
यह घटना परिवार के लिए भावनात्मक और आर्थिक तौर पर बहुत मुश्किल रही।
यह भी देखे: मोहाली चर्च विवाद: बजिंदर सिंह की बढ़ीं मुश्किलें