पंजाब में फिर छाई घनी धुंध, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा

by Manu
मौसम विभाग

चंडीगढ़, 04 फ़रवरी 2026: पंजाब में आज सुबह खुले इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में भारी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

येलो अलर्ट वाले जिलों में अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान सभी जिलों में 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान अमृतसर में 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा तापमान मानसा में 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बनी हुई है जबकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है।

विभाग ने 9 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि उसके पहले मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

ये भी देखे: पंजाब में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने 11 जनवरी तक कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

You may also like