अमृतसर में पीएसपीसीएल मुलाजिमों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
– कर्मचारियों पर हुए हमले की सख्त निंदा की
पटियाला : इंजी. देस राज बांगड़, चीफ इंजीनियर, बार्डर जोन, पी. एस. पी. सी. एल., अमृतसर ने 4 जनवरी को फेयरलैंड कालोनी, अमृतसर में खराब बिजली मीटरों की जांच करने और बदलने की ड्यूटी पर तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के कर्मचारियों पर हुए हमले की सख्त निंदा की।
इस मौके इंजी. बांगड़ ने बताया कि कुलदीप कुमार, जे.ई. पी. एस. पी. सी. एल. गोपाल नगर सब- डिविजन, अमृतसर, को अपनी टीम समेत फेअरलैंड कालोनी में 2022 से खराब ऊर्जा मीटरों को बदलने के लिए एक विशेष मुहिम चलाने के लिए तैनात किया गया था। इस मुहिम दौरान टीम ने उपभोकता कंवलजीत सिंह का ऊर्जा मीटर बदल दिया। जब कि कुलदीप कुमार ने कंवलजीत सिंह के बेटे को मीटर चेंज आर्डर (एमसीओ) पर दस्तखत करने के लिए निवेदन किया, उसने अपने पिता को बुलाया, जो मजीठा में पुलिस विभाग में काम करता है। इसके बाद कंवलजीत सिंह और उसके लडक़े दोनों ने जे.ई कुलदीप कुमार और लाईनमैन कुलवंत सिंह पर शारीरिक तौर पर हमला कर दिया।
इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इंजी. बांगड़ ने पी.एस.पी.सी.एल. के कर्मचारियों में इस घटना के कारण पैदा हुए डर और असुरक्षा पर गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा, ऐसीं घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
अमृतसर में पीएसपीसीएल मुलाजिमों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कर्मचारियों पर हुए हमले की सख्त निंदा की
79