दिल्ली की हवा शनिवार को भी जहरीली, AQI 447 तक पहुंचा, सांस लेना बना खतरा

by Manu
Delhi air quality

दिल्ली, 22 नवंबर 2025: दिल्ली की राजधानी में शनिवार सुबह हवा फिर से जहरीली हो चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 7 बजे AQI 447 तक पहुंच गया। यह स्थिति बेहद खतरनाक है। हवा में PM2.5 का स्तर 294 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और PM10 का 390 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया। WHO के मानकों से कई गुना ज्यादा। NCR के अन्य इलाकों में भी हालात खराब हैं। ग्रेटर नोएडा में AQI 495, नोएडा 462, फरीदाबाद 448 और गुड़गांव 454 दर्ज हुआ।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा और धुंध छाई रहेगी। हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण जमीन के करीब रहेंगे।

AQI सीवियर ही बना रहेगा

CPCB और AQEWS के पूर्वानुमान बताते हैं कि अगले तीन-चार दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। AQI ‘सीवियर’ ही बना रहेगा। राहत की किरण 27-28 नवंबर के बाद दिखेगी। तब हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा से ज्यादा हो सकती है, जो प्रदूषित हवा को बाहर धकेल देगी। बारिश का कोई योग नहीं है। इसलिए पूर्ण सुधार दिसंबर के पहले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। बच्चे, बुजुर्ग और सांस की बीमारियों वाले बाहर न निकलें। N95 मास्क पहनें। GRAP-3 के तहत निर्माण कार्य बंद हैं। स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। सरकार ने सब्सिडी वाली इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाई हैं। लेकिन पराली जलाने और वाहनों से उत्सर्जन पर लगाम लगाना जरूरी है।

ये भी देखे: Delhi AQI: 100 से नीचे आया दिल्ली का AQI, विवेक विहार में सबसे कम

You may also like