दिल्ली विधान सभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने किया चुनाव प्रचार गीत जारी
लोग इस गीत पर नाच भी सकते हैं : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 8 जनवरी : दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा पूरी तरह डटकर तैयारी की जा रही है, जिसके तहत आज पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार गीत भी लांच किया गया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार गीत जारी किया है। बता दें कि निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर चुका है। आप का प्रचार गीत ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ तीन मिनट 29 सेकेंड की अवधि का है। यह गीत दिल्ली में आप की सरकार के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों को दर्शाता है। गीत जारी करने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम अपने चुनावों को त्योहारों की तरह मनाते हैं और लोग हमारे गीत का इंतजार करते हैं। अब यह गीत आ गया है और लोग इस पर नाच सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग आप पाटी्र के कार्यांे को वोट डालेंगे।
लोग काम करवाने के लिए फिर केजरीवाल को लाएंगे : गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में काम किया है और काम करने के लिए फिर से केजरीवाल को लाएंगे। इस कैंपेन सॉन्ग के साथ अब आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार और तेज होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपने काम को लेकर आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा रही है और बीजेपी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री को गाली दे रहे हैं। बीजेपी का एजेंडा गाली गलौच कर चुनाव जीतना है। दिल्ली को पता है बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य में किसने काम किया है महिलाओं की बस यात्रा फ्री किसने की है, सीसीटीवी किसने लगाए, दिल्ली के दिल में केजरीवाल है और इसलिए वह फिर से केजरीवाल को लाएंगे और अपने काम करवाएंगे।
दिल्ली विधान सभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने किया चुनाव प्रचार गीत जारी
लोग इस गीत पर नाच भी सकते हैं : अरविंद केजरीवाल
184
previous post