दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, GRAP-3 लागू, AQI 401 पर पहुंचा

by Manu
दिल्ली प्रदूषण

नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2025: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण फिर चरम पर पहुंच गया है। सुबह से घने स्मॉग ने शहर को ढक लिया। AQI 401 तक पहुंच गया जो सीवियर कैटेगरी में आता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत GRAP-3 के सभी प्रतिबंध लागू कर दिए। यह फैसला 13 दिसंबर की सुबह लिया गया।

कल शाम तक AQI 349 था। रात भर बढ़ता रहा और सुबह 10 बजे 401 दर्ज हुआ। कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर चला गया। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बढ़ गईं।

GRAP-3 के तहत गैर-जरूरी निर्माण और विध्वंस कार्य पर रोक लग गई है। क्लास 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में शिफ्ट हो सकते हैं। ऑफिस 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ चलेंगे। बाकी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। NCR के सभी इलाकों में ये नियम लागू हैं।

ये भी देखे: दिल्ली में सर्दी का असर बढ़ा, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर लुढ़का, AQI 362 के साथ प्रदूषण बरकरार

You may also like