दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार

by Manu
जवाद अहमद सिद्दीकी

फरीदाबाद, 05 फ़रवरी 2026: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने पुलिस को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तारी दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले से जुड़ी जांच के दौरान हुई है। यूनिवर्सिटी गाइडेंस कमीशन (यूजीसी) की ओर से दिल्ली ब्लास्ट के बाद दो एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। इन एफआईआर में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने निजी विश्वविद्यालय के संचालन से जुड़ी कथित अनियमितताओं फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के आरोपों पर कार्रवाई की है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक जांच में कई गंभीर बातें सामने आई हैं। विश्वविद्यालय के संचालन में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल डिग्री बांटने में अनियमितता और छात्रों से धोखाधड़ी जैसे आरोप शामिल हैं। दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान इन अनियमितताओं का पता चला जिसके बाद यूजीसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी देखे: अल फलाह यूनिवर्सिटी व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल और दिल्ली बम धमाके मामले में NIA जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

You may also like