दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को गिरफ्तार किया, ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में कार्रवाई

by Manu
उदय भानु

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले से जुड़ी है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु चिब को हिरासत में लिया। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने उदय भानु को तिलक मार्ग थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने ज्यादातर सवालों से मुकरने या जवाब देने से बचने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की पूरी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी और इसकी रूपरेखा तैयार करने में उनकी अहम भूमिका थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में भानु ने सहयोग नहीं किया। कई सवालों पर उन्होंने भटकाने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले जिसके आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

यह प्रदर्शन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर विरोध जताया था।

ये भी देखे: BREAKING: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, शर्ट उतारकर विरोध जताया

You may also like