नई दिल्ली, 15 जून 2025: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में है। शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर ‘श्री रामपुरम’ करने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय बीजेपी विधायक करनैल सिंह कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यह मांग स्थानीय लोगों की ओर से आई है। पीटीआई के हवाले से, करनैल सिंह ने बताया कि अब तक इस प्रस्ताव के समर्थन में 60,000 से अधिक हस्ताक्षर जुटाए जा चुके हैं, और उनका लक्ष्य एक लाख हस्ताक्षर इकट्ठा कर दिल्ली सरकार को यह प्रस्ताव सौंपना है।
विधायक के मुताबिक, ‘श्री रामपुरम’ नाम क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को दर्शाता है। वे इसे जन-भावनाओं से प्रेरित कदम बताते हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ लोग इसे इलाके की शान से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह एक गैर-जरूरी मुद्दा है।
ये भी देखे: UP NEWS: योगी सरकार ने बदले पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, देखें लिस्ट