नई दिल्ली, 10 जुलाई 2025: दिल्ली के संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को ऐलान किया कि सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में यात्रा मार्ग पर सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है।
मिश्रा ने बताया कि इन मार्गों पर मौजूद ज्यादातर मांस की दुकानें अवैध हैं, और इस धार्मिक आयोजन के दौरान इन्हें पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने मिलकर यह निर्णय लिया है, और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।
मिश्रा ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मार्ग का दौरा भी किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के विधायक अजय महावर, तिलक राम गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रद्युम्न राजपूत और संजय गोयल भी थे।
उन्होंने अप्सरा बॉर्डर से करोल बाग तक यात्रा मार्ग और कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं को देखा और सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा के दौरान कोई अवांछित घटना न हो।
ये भी देखे: Sawan 2025: सावन में भगवान शिव को करना है प्रसन्न? करे इस स्तोत्र का पाठ