23
नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025: दिल्ली की ट्रैफिक समस्या का ताजा नजारा आज देखने को मिला है। पंजाबी बाग में भारी जाम के कारण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला भी फंस गया। इस घटना से ट्रैफिक पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री के काफिले को जाम से निकाला, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
पंजाबी बाग में हाल ही में उद्घाटन हुआ 1.1 किलोमीटर लंबा क्लब रोड फ्लाईओवर, जिसे 3 लाख लोगों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया था। आज की स्थिति को देखते हुए सवालों के घेरे में आ गया है। दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए सरकार और ट्रैफिक पुलिस को और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
ये भी देखे: सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, अब बस इन महिलाओं को ही मिलेगा DTC बसों में मुफ्त सफर