Delhi News: सब्जी मंडी में चार मंजिला जर्जर मकान ढहा, मलबा हटाने का काम जारी

by Manu
delhi building Collapse

दिल्ली, 09 सितंबर 2025: Delhi Building Collapse News: दिल्ली के सब्जी मंडी थाना इलाके में एक चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह (delhi building Collapse) गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 200 गज में बना यह मकान लंबे समय से खाली पड़ा था और घटना के समय भी इसमें कोई मौजूद नहीं था।

दमकल विभाग को रात में इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल, स्थानीय पुलिस और बचाव व राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि नगर निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर रखा था, जिसके चलते इसमें कोई नहीं रह रहा था। इस खबर से राहत और बचाव टीम ने राहत की सांस ली।

हादसे के कारण मलबे की चपेट में आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। मलबे की वजह से पास के घरों में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। वर्तमान में मलबा (delhi building Collapse) हटाने का काम जोर-शोर से जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी देखे: Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, 7 लोग नीचे दबे

You may also like