Delhi MCD Election News: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव के नतीजे शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को घोषित हुए। भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह नए महापौर चुने गए, जिन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 वोटों के बड़े अंतर से हराया। कुल 142 सदस्यों ने वोट डाले, जिसमें एक वोट अवैध रहा। राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को उसकी पार्षद संख्या के हिसाब से 8 वोट मिले।
यह चुनाव इसलिए खास रहा, क्योंकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने न तो उम्मीदवार उतारा और न ही वोटिंग में हिस्सा लिया। इस कारण मेयर का मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा। एमसीडी सदन में भाजपा के पास 135 वोट, कांग्रेस के पास 8 वोट और आप के पास 119 वोट हैं। आप के बहिष्कार ने भाजपा की जीत को और आसान बना दिया।
जीत के बाद राजा इकबाल सिंह ने कहा कि, हमारा मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ों को हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना है। वही दिल्ली के लोगों को सभी बुनियादी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा। हम सब मिलकर पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे।
AAP ने आरोप लगाया कि BJP ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक बना दिया है। इसलिए आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। पिछला मेयर चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खिंची ने जीत हासिल की थी।
ये भी देखे: AAP नहीं लड़ेगी दिल्ली MCD मेयर का चुनाव, आतिशी ने क्यों कहा ऐसा?