दिल्ली शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी को किया बरी

by Manu
दिल्ली शराब घोटाला

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026: राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष अदालत ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आबकारी नीति में कोई बड़ी साजिश या आपराधिक इरादा साबित नहीं हुआ।

फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रोते हुए कहा कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं। अदालत ने साफ कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया ईमानदार हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है।

ये भी देखे: सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, 2,000 करोड़ के घोटाले में मामला दर्ज

You may also like