दोहरे हत्या कांड से दिल्ली दहली

by TheUnmuteHindi
दोहरे हत्या कांड से दिल्ली दहली

दोहरे हत्या कांड से दिल्ली दहली
नई दिल्ली : दिवाली की रात पटाखों के शोर के बीच दोहरे हत्या कांड से दिल्ली दहल उठी। राजधानी के फर्श बाजार इलाके में हथियारबंद युवकों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो की मौत के घाट उतर दिया और तीसरा शख्स बुरी तरह से घायल है। जानकारी के अनुसार ये तीनों रिश्ते में बाप-बेटे और भतीजे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिवाली वाली रात करीब 8.30 बजे की है। पुलिस ने डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस को रात करीब 8.30 बजे पुलिस स्टेशन फर्श बाजार में फायरिंग के बारे में पीसीआर कॉल मिली। फर्श बाजार के एसएचओ और स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम को मौके पर खून मिला। चश्मदीदों ने बताया कि कैसे पटाखों के शोर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी। 40 साल के आकाश और 16 साल के ऋषभ शर्मा की मौत हो गई, जबकि 10 साल के कृष शर्मा गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। पिता आकाश और बेटे ऋषभ की मौत हो गई, जबकि भतीजा कृष घायल हो गया।इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से जानकारी हासिल की जा रही है। अभी तक हमलावरों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

You may also like