पठानकोट, 14 नवंबर 2025: दिल्ली बम ब्लास्ट केस में अब पंजाब का नाम भी सामने आ रहा है। ब्लास्ट में शामिल लोगों के एक साथी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। खबर है कि पठानकोट से यह गिरफ्तारी हुई। यह शख्स दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों से जुड़ा है।
पठानकोट के मामून कैंट इलाके में एक डॉक्टर को गुप्त रूप से हिरासत में लिया। 45 साल के डॉ. रईस अहमद भट्ट एमबीबीएस, एमएस और एफएमजी डिग्री वाले हैं। वे सर्जरी के प्रोफेसर हैं।
करीब तीन साल से वे व्हाइट मेडिकल कॉलेज मामून कैंट में सर्जन की नौकरी कर रहे थे। अस्पताल के मैनेजर बताते हैं। रात करीब 12 बजे कुछ अधिकारी पहुंचे। उन्होंने डॉ. भट्ट को सीधे साथ ले लिया।
एजेंसी का नाम नहीं बताया। बस इतना कहा कि तुरंत पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। डॉ. रईस पहले फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में चार साल काम कर चुके हैं। वहां वे कई कर्मचारियों और डॉक्टरों से जुड़े रहे।
जांच एजेंसियों को धीरे-धीरे पता चला। उनका नेटवर्क सिर्फ प्रोफेशनल संपर्क तक सीमित नहीं था।
ये भी देखे: मोगा में दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस सतर्क, 4 युवकों को बम के साथ किया गिरफ्तार