दिल्ली ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ अमित शाह की बैठक, 10 से ज्यादा की मौत

by Manu
दिल्ली ब्लास्ट

दिल्ली, 10 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके ने सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों पर सवाल खड़े कर दिए है। इस हादसे में 10 से अधिक लोग मारे गए है। 26 लोग घायल हो गए है।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी मिलते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की।

अस्पताल में ही अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से बैठक की। दोनों ने हालात पर चर्चा की। बैठक के बाद शाह घटनास्थल पर गए। उन्होंने जगह का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर पूरी जानकारी ली है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

ये भी देखे: Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास कार में जोरदार ब्लास्ट, अब तक 10 लोगों की मौत

You may also like