नई दिल्ली, 25 जून 2025: Delhi AQI: मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया, जो सोमवार को मध्यम श्रेणी में रहने के बाद फिर से संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 95 दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि दिल्ली के 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में से एक, विवेक विहार, सबसे साफ रहा, जहां AQI 70 रहा।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस सुधार का श्रेय सरकार की सख्त कार्रवाइयों और प्रदूषण के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दिया। उन्होंने बताया कि कचरा प्रबंधन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम, और मानसून से पहले नालों की सफाई जैसे कदमों में सभी विभाग, कर्मचारी, और जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। उनका लक्ष्य दिल्ली को स्वच्छ और बेहतर बनाना है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने लिए की गई कारवाई
102 पुराने वाहन (10-15 साल से अधिक पुराने) जब्त किए गए।
13,864 प्रदूषण चालान जारी किए गए।
11,015 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया।
6,454 किमी सड़कों की सफाई की गई।
1,326 किमी सड़कों पर 617 किलोलीटर पानी का छिड़काव किया गया।
ये भी देखे: Delhi Weather: दिल्ली में मार्च का सबसे गर्म दिन, AQI ‘बहुत खराब’