रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुख और CDS के साथ कर रहे हाई लेवल मीटिंग

by Manu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 09 मई 2025: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य चौकियों पर ड्रोन और मिसाइल हमले का प्रयास किया। लेकिन भारत ने इन हमलों को विफल कर दिया। ऐसे में आज भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बैठक की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग कर रहे है।

इस पूरी घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज साउथ ब्लॉक में CDS अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में भाग लेने के लिए तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच चुके हैं। आज की बैठक में पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की जा रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है, पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई, 2025) को जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है। जिसमें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा सभी पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोनों को आसमान में ही मार गिराया गया। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में भारत को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसमें कहा गया कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने तथा अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी देखे: भारत-पाक तनाव: पंजाब राजस्थान सहित देश के कई जगह ब्लैकआउट और हाईअलर्ट, जालंधर में पाक के दो ड्रोन मार गिराए

You may also like