पटियाला, 18 अप्रैल : पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा है कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लोगों के हितों की रक्षा करने किये फैसले दूसरे राज्यों की सरकारें भी अपनाएंगीं। आज यहां पत्रकारों को संबोधन करते विधायक कोहली ने पंजाब सरकार की तरफ से दलितों की भलाई के लिए उठाए कदमों के लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद करते कहा कि यह फैसले मील पत्थर साबित होंगे। इस मौके उन के साथ आप के शहरी जिला प्रधान तेजिन्दर मेहता भी मौजूद थे। विधायक अजीतपाल सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के मंत्रियों ने दलितों का हक मारा और आज तक तारीखें भुगत रहे हैं परंतु आम आदमी पार्टी की सरकार ने युग पुरुष शहीद भगत सिंह और डा. बी.आर. अम्बेडकर की अकेले फोटो ही नहीं लगाईं बल्कि उनकी ईमानदारी की सोच भी अपनाई है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने दलितों के बच्चों को उन के बनते हक प्रदान किये और वह बच्चों का एडवोकेट जनरल के दफ्तर में ला अफसर और सरकारी वकील बनकर जज बनने तक रास्ता साफ हुआ है। अजीतपाल सिंह कोहली ने बताया कि पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम समेत दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए कर्जे जैसी सुविधाएं देकर उनको सामाजिक बराबरी का हक दिया जिससे वह भी अपने पैरों पर खड़े हो सकें और उनके बच्चे भी जनरल वर्ग की तरह मुकाबले में आकर तरक्कियां कर सकें। कोहली ने कहा कि भारत की किसी हाई कोर्ट में और किसी अन्य राज्य अंदर वकीलों या सरकारी वकीलों की भरती के लिए एससी, एसटी के लिए कोई आरक्षण नहीं है, परन्तु राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल और मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने अनुसूचित जातियों और जन जातियों के वकीलों को आरक्षित करने का लाभ दिया है। उन्होंने अनुसूचित वर्गों के बच्चों को न्योता दिया कि वह वकालत की पढ़ाई पढक़र जरूर इसका लाभ उठाएं।
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए किए फैसले अन्य राज्य भी अपनाएंगे- विधायक अजीतपाल सिंह कोहली
43