18 महीने बाद घर लौटी ‘मृत’ महिला: परिवार और पुलिस हैरान

by chahat sikri
ललित बाई

भोपाल, 22 मार्च 2025:  भोपाल में एक अजीब घटना हुई है। जिसमें 35 साल की महिला जिसका नाम ललिता बाई है। उसके परिवार ने उसे 2023 में मृत मान लिया था और अंतिम संस्कार भी कर दिया था। अब वह अचानक वापस घर लौट आई है। इस घटना से परिवार और दोस्त हैरान हैं।

ललिता सितंबर 2023 में गांधी सागर इलाके से गायब हो गई थी।उसके कुछ दिनों बाद एक ट्रक दुर्घटना का वीडियो आया जिसमें कुचले हुए सिर वाली महिला का शव मिला था। तो उसके पिता ने एक टैटू और काले धागे के आधार पर शव को अपनी बेटी का मान लिया था। जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों – इमरान, शाहरुख, सोनू और एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे अब भी जेल में हैं।

डेढ़ साल तक ललिता कहाँ रही?

ललिता ने पुलिस को बताया कि शाहरुख नाम का आदमी उसे भानपुरा ले गया और 5 लाख रुपये में एक एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया जिसका नाम भी शाहरुख था। दूसरे शख्स ने उसे राजस्थान के कोटा में रखा जहाँ उसने 18 महीने बिताए। ललिता वहाँ से भाग निकली और अपने गांव वापस आ गई। उसने बताया की उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था।  इसलिए वह परिवार से संपर्क भी नहीं कर पा रही थी।डेढ़ साल बाद अपने बच्चों से मिलने के बाद दो बच्चों की मां ने पुलिस को अपना आधार और वोटर आईडी दिखाकर अपनी पहचान साबित की है।

अब पुलिस ललिता की मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट कर रही है। ताकि पुष्टि हो सके कि वही महिला है या नहीं है। संदिग्धों ने कोर्ट में अर्जी दी और कहा कि महिला जिंदा है। पुलिस पूरी जांच के बाद ही कोई ठोस फैसला लेगी।

यह भी देखे:मोहाली में फूड इंस्पेक्शन का अभियान तेज: गंदगी में खाना बनाने पर लगेगा जुर्माना

You may also like